रोचक तथ्य सामान्य ज्ञान अफ्रीका महाद्वीप | Facts About Africa

  • अफ्रीका महाद्वीप को “काला महाद्वीप (Black Continent) के नाम से जाना जाता है
  • अफ्रीका महाद्वीप मानव के प्रारम्भिक विकास की अवस्था का साक्षी है अफ्रीका महाद्वीप 'मानव जाति का जन्म स्थल' कहलाता है.
  • यह विश्‍व का एकमात्र महाद्वीप है. जहाँ सभी युगों की प्राचीनतम्‌ एवं नवीनतम्‌ संस्कृतियाँ पलती रही हैं
  • अफ्रीका विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला महाद्वीप है
  • अफ्रीका (क्षेत्रफल की दृष्टि से) विशव का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इसका क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किमी है. इस महाद्वीप में लगभग 54 देश स्थित हैं.
  • अफ्रीका महाद्वीप, एशिया में स्वेज नहर एवं लाल सागर तथा यूरोप में जिब्राल्टर स्टेट/जलसन्चि एवं भूमध्य सागर से पृथक्‌ होता है
  • अफ्रीका विश्‍व का एकमात्र महाद्वीप है, जिससे कर्क रेखा (Tropic of Cancer) एवं मकर रेखा (Tropic of Capricorn) दोनों गुजरती हैं.
  • अफ्रीका की लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है भूमध्य रेखा, अफ्रीकी महाद्वीप के मध्य भाग से गुजरकर इसे दो बराबर भागों में विभाजित करती है.
  • अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत्‌ या भूमध्य रेखा (Equator Line) को दो जगह काटती है
  • अफ्रीका में विश्‍व की सबसे लम्बी नदी, नील नदी (6,690 किमी), स्थित है अफ्रीका का सबसे बड़ा जलप्रपात “विक्टोरिया' जंबेजी नदी पर स्थित है
  • अफ्रीका महाद्वीप में विश्‍व का सबसे विशाल रेगिस्तान 'सहारा' स्थित है
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा स्थान “माउंट किलिमंजारो' है, जो समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचा है, जबकि सबसे नीचा स्थान असाई झील है, जिसकी समुद्र तल से गहराई 168 मीटर है
  • अफ्रीका का प्रमुख पर्वत ' एटलस पर्वत' है. अफ्रीका में उष्ण घास के मैदानों को 'सवाना' और शीतोष्ण घास के मैदानो की 'वेल्डस' कहते हैं
  • अफ्रीका में विशव का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक देश दक्षिण अफ्रीका है.
  • अफ्रीका में किंबरले खान विशव की सबसे बड़ी हीरे की खान है
  • अफ्रीका का आइवरी कोस्ट विश्व में सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है
  • अफ्रीकी महाद्वीप में स्थलरुद्ध देशों (Land Locked) की संख्या विश्व में सर्वाधिक है
  • “अफ्रीका दिवस' (African Day) प्रति वर्ष 25 मई को मनाया जाता है
  • अफ्रीकी महाद्वीप को 'पठारी महाद्वीप" कहा जाता है
  • “अफ्रीका का शृंग/सींग' या "हॉर्न ऑफ अफ्रीका" (Horn_of Africa) में चार इथियोपिया सोमालिया देश-जिबूती एवं इरीट्रिया आते हैं .
  • विश्व में दक्षिण सूडान (South Sudan) वर्ष 2011 में अस्तित्व में आया यह यूएनओ (UNO) का 193वाँ सदस्य (2011 में) बना
  • अफ्रीकी देश स्वाजीलैण्ड ने (वर्ष 2018 में) अपने देश का नाम बदलकर किंगडम ऑफ इस्वातीनी' (Kingdom of Eswatini) रखा है