रोचक तथ्य सामान्य ज्ञान एशिया महाद्वीप | Facts About Asia
- एशियन" (ASIAN) शब्द की उत्पत्ति आसु' (Asu) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ होता है-पूर्व
- एशिया विश्व का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला (बड़ा) महाद्वीप है, जोकि 43,180,000 वर्ग किमी क्षत्र पर विस्तृत है. एशिया महाद्वीप विशव के लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र में विस्तृत है, इसमें 45 देश स्थित हैं.
- एशिया महाद्वीप जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला (विश्व की लगभग 60%) महाद्वीप है
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है
- एशिया महाद्वीप, अफ्रीका से लाल सागर एवं स्वेज नहर द्वारा, यूरोप से कैस्पियन सागर, काला सागर, यूराल पर्वत द्वारा तथा आस्ट्रेलिया से न्यूगिनी द्वीप के दवारा पृथक् होता हे.
- एशिया में विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार' स्थित है. विश्व का सबसे ऊँचा पठार 'पामीर का पठार' एशिया में ही स्थित है, पामीर के पठार को "विश्व की छत' (Root of the world) कहा जाता है
- एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं-अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप तथा इंडो. चीन का प्रायद्वीप. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप ' अरब का प्रायद्वीप' है
- एशिया में विशव का 92 प्रतिशत प्राकृतिक रबड़ उत्पादित होता है. एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश थाइलैण्ड है एशिया में विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्पादित करने वाला देश भारत है. एशिया में विश्व का दूसरा सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश (चीन के बाद) भारत है
- विश्व का 60 प्रतिशत कोयला तथा पेट्रोलियम अकेले एशिया में पाया जाता है. एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास. सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है.
- एशिया का (क्षेत्रफल की दृष्टि से) सबसे बड़ा स्थल अवरुद्ध (Land Looked) देश-मंगोलिया है
- एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी (River) यांग टी सी नदी है.
- एशिया महाद्वीप का उच्चतम बिन्दु माउंट एवरेस्ट (नेपाल-तिव्वत सीमा) तथा मृत सागर (जॉर्डन स्थित) निम्नतम बिन्दु है
- एशिया में फिलीपींस द्वीप समूह के निकट विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त (प्रशान्त महासागर में) 'मेरियाना गर्त” है.
- एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील “बेकाल झील" स्थित है. एशिया की सबसे बड़ी झील 'कैस्पियन सागर' है
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मध्य- पूर्व एशिया में स्थित एक देश है. यह सात शेख राज्यों/अमीरात-आबू धावी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai), शारजाह (Sharjah), अजमान (Ajman), फुजइराह (Fujairah), उम्म अल कुवैन (Ras Al Khaimah) तथा रस अल खैमा (1972 में) (Ras Al Khaimah) से मिलकर बना है.
- 1 जुलाई, 1997 की हांगकांग (Hong Kong) की चीन को वापसी (ब्रिटेन से सौ वर्षो के पश्चात्) हुई
- एशिया के जापान (Japan) देश को “लैंड ऑफ राइजिंग सन' (Land of Rising Sun) के नाम से जाना जाता है.
- नेपाल (Nepal) देश को छोड़कर विशव के सभी देशों को राष्ट्रीय झण्डे (Flag) आयताकार (Rectangular) है.
- एशिया महाद्वीप सभी 'प्रमुख धों की जन्म स्थली' है, यहाँ सभी धर्मो के अनुयायी मिलते हैं.
- एशिया में हर प्रजाति (Race) के लोग भी मिलते हैं. एशिया-विभिन्न नृजातीय समूहों का वासस्थल है
Post a Comment