रोचक तथ्य सामान्य ज्ञान यूरोप महाद्वीप | Facts About Europe
- यूरोप (क्षेत्रफल की दृष्टि से) विश्व का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है. इसका क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किमी है.
- यूरोप महाद्वीप का क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस (Russia) सबसे बड़ा तथा वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है.
- यूरोप तीन ओर से पानी/सागर से घिरा महाद्वीप है, इसलिए यूरोप को 'प्रायद्वीपों का महाद्वीप' भी कहते हैं .
- यूरोप महाद्वीप (जनसंख्या की दृष्टि से) एशिया एवं अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है.
- यूरोप के पूर्व में स्थित यूराल पर्वत/ यूराल नदी इसे एशिया से पृथक करती है.
- यूरोप महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर माउंट एलब्रुस (रूस) है. इसकी ऊँचाई लगभग 5,645 मीटर है.
- यूरोप महाद्वीप के एस्तोनिया, लातविया तथा लिथुआनिया देशों को बाल्टिक गणराज्य (Baltic States) के नाम से जाना जाता है.
- यूरोप के मोण्टेनिग्रो (पूर्व यूगोस्लाविया), बुल्गारिया, रोमानिया तथा अल्बानिया देशों को 'बाल्कन देश' (Balkan Countries) के नाम से जाना जाता है.
- 'बेनेलक्स' (BENELUX : Belgium, Netherland, Luxumberg) में बेल्जियम, नीदरलैण्ड्स एवं लक्जमबर्ग देश सम्मिलित हैं .
- यूरोप के स्वीडन, फिनलैण्ड एवं नार्वे (तथा डेनमार्क) स्कैंडिनेवियन राष्ट्र '(Scandinavian Countries) कहलाते हैं
- यूरोप महाद्वीप के प्रमुख द्वीप हैं ब्रिटेन, आयरलैण्ड, आइसलैण्ड, स्कॉटलैण्ड आदि
- यूरोप के प्रमुख स्थल अवरुद्ध देश हैं- चेक गणराज्य, स्लोवाक,, हंगरी, ऑस्ट्रिया एवं स्विट्जरलैण्ड.
- ग्रीनलैण्ड (Greenland) डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है.
- रूस (Russia) विश्व में (क्षेत्रफल की दृष्टि से) सबसे बड़ा देश है. रूस यूरोप व एशिया में स्थित है.
- सन् 1993 में चेकोस्लोवाकिया के विघटन के परिणामस्वरूप ' चेकगणराज्य (Czech) तथा स्लोवाकिया' दो अलग- अलग राष्ट्र बने.
- यूरोप का इंस्तांबुल (तुर्की) एकमात्र ऐसा नगर है, जिसका विस्तार एशिया और यूरोप दोनों ही महाद्वीपों में है
- यूरोप दिवस' प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है.
- रोम (Rome, Italy) को "सात पहाड़ियों का शहर" (City of Seven Hills) के उपनाम से जाना जाता है. रोम की सात पहाड़ियों के नाम क्रमश: पेलेटाइन; केपीटोलाइन, क्वीटीनल, विमिनल, एस्क्वीलाइन, कईलिइन तथा एवेन्टाइन हैं. इनमें से पेलेटाइन पहाड़ी पर ही प्राचीन रोम बसा है.
- यूरोप के नार्वे (Norway) को मध्यरात्रि के सूर्य का देश (Land of Midnight Sun) कहा जाता है.
- फिनलैण्ड को “हजारों मीलों की भूमि का देश" कहा जाता है.
- स्विट्जरलैण्ड को प्लेग्राउंड ऑफ यूरोप ( Playground of Europe) कहा जाता हैं
- 'सिकमैन ऑफ यूरोप' (Sick man of Europe), तुर्की (Turkey) को कहा जाता है.
- यूरोप महाद्वीप के बेलग्रेड शहर को "श्वेत शहर' (White City) के नाम से जाना जाता है.
- यूरोप के यूनाइटेड किंगडम (UK) में इंगलैण्ड, स्कॉटलैण्ड (1707 में), वेल्स तथा उत्तरी आयरलैण्ड (1801 में) शामिल हैं
- यूक्रेन (Ukraine) गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र 'विश्व का अन्न भण्डार' कहलाता है.
- यूरोप के हंगरी, रूमानिया और यूक्रेन देशों में शीतोष्ण घास के मैदान (जिन्हें 'प्रेयरी क्षेत्र’भी कहते हैं) विस्तृत है.
- ब्रिटेन औपचारिक रूप से 31 जनवरी, 2020 को यूरोपीय संघ (EU) से अलग (Brexit) हुआ है.
Post a Comment