रोचक तथ्य सामान्य ज्ञान उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | Facts About North America
- उत्तरी अमरीका महाद्वीप अलास्का से लेकर ग्रीनलैण्ड तक तथा फ्लोरिडा से लेकर मेक्सिको तक विस्तृत है.
- सन 1492 में सर्वप्रथम कोलम्बस (ने अमरीका की खोज की) यहाँ पहुँचा था.
- उत्तरी अमरीका महाद्वीप (क्षेत्रफल की दृष्टि से) एशिया एवं अफ्रीका के पश्चात विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है.
- उत्तरी अमरीका महाद्वीप (जनसंख्या की दृष्टि से) एशिया, अफ्रीका एवं यूरोप के पश्चात् विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है.
- उत्तरी अमरीका महाद्वीप के प्रमुख देश हैं-स॑. रा. अमरीका (USA); कनाडा (Canada) तथा मेक्सिको (Mexico).
- ‘कनाडा’ (Canada), जो एक इंडियन शब्द है, इसका अर्थ 'बड़ा गाँव' होता
- 49° अक्षांश रेखा अमरीका और कनाडा को अलग करती है.
- माउंट मैकेले उत्तरी अमरीका का सर्वोच्च (6,194 मीटर) पर्वत शिखर है. यह अलास्का में स्थित है.
- सं रा. अमरीका में (सन् 1776 में) प्रारम्भ में मात्र 13 राज्य शामिल थे. वर्तमान में यूएसए में 50 राज्य शामिल हैं .
- उत्तरी अमरीका की पाँच झीलों (सुपीरियर, मिशीगन, ईरी, ह्यूरन, एवं ओऑटोरियो) के समूह को 'महान् झील' (Great Lakes) कहते हैं .
- उत्तरी अमरीका की सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे /मीठे पानी की झील है.
- उत्तरी अमरीका के शीतोष्ण घास के मैदान को ' प्रेयरी ' कहते हैं .
- उत्तरी अमरीका का संयुक्त राज्य अमरीका (USA), विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश है.
- उत्तरी अमरीका का कनाडा (Canada) विश्व में सर्वाधिक अखबारी कागज उत्पादित करने वाला देश है. कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है.
- उत्तरी अमरीका का मेक्सिको (Mexico) देश विश्व में सर्वाधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश है.
Post a Comment