रोचक तथ्य सामान्य ज्ञान दक्षिण अमेरिका महाद्वीप | Facts About South America
- दक्षिण अमरीका (क्षेत्रफल की दृष्टि से) विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है. इसका क्षेत्रफल 17,840,000 (11-8%) वर्ग किमी है. इस महाद्वीप में 15 देश स्थित हैं.
- दक्षिण अमरीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील (Brazil) है.
- दक्षिण अमरीका के अर्जेन्टीना, ब्राजील और चिली तीन ऐसे राष्ट्र हैं, जो एक साथ (एक ही महाद्वीप में) स्थित हैं और जिनके नाम के प्रथम अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के 'ए' 'बी' 'सी' से प्रारम्भ होते हैं. इसलिए इन्हें-'एबीसी के देश' (ABC Countries) के नाम से भी जाना जाता है.
- विश्व का दक्षिण अमरीकी देश ‘क्यूबा’ (CUBA) ऐसा चार अक्षरीय राष्ट्र है, जिसमें अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम तीन अक्षर आते हैं.
- दक्षिण अमरीका देश 'इक्वाडोर' (Equador) का यह नाम भूमध्य रेखा के इस देश से गुजरने के कारण पड़ा है.
- दक्षिण अमरीका के दो स्थल अवरुद्ध (Land Locked Countries) देश हैं- बोलीविया और पैराग्वे,
- दक्षिण अमरीका की (ब्राजील में बहने वाली) अमेजन नदी (अपवाह की दृष्टि से) विश्व की सबसे बड़ी नदी है. यह नदी विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी (नील नदी के पश्चात्) भी है.
- दक्षिण अमरीका के वेनेजुएला देश में स्थित 'एंजिल जलप्रताप' विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रताप है.
- दक्षिण अमरीका में 'मुख्यतया', तीन प्रजाति के लोग पाए जाते हैं-मंगोलायड, काकेशायड तथा निग्रिटो.
- दक्षिण अमरीका महाद्वीप का 40 प्रतिशत भाग वनाच्छादित है, जो सभी महाद्वीपों में सर्वाधिक है.
- दक्षिण अमरीका का उच्चतम बिन्दु 'अकानुकगआना' जबकि निम्नतम 'वटल्डेस' है, इस महाद्वीप में स्थित विश्व का सबसे दक्षिणतम नगर 'पुतांस ऐटीनाज' है.
- दक्षिण अमरीका में एंडीज (पर्वतमाला) विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है. एकोंकागुआ इसकी सबसे ऊँची चोटी है.
- दक्षिण अमरीका, मध्य अमरीका और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमरीका (Latin America) कहते हैं.
- दक्षिण अमरीका के अर्जेन्टीना में विस्तृत घास के मैदानों को 'पेम्पाज' कहते हैं. दक्षिण अमरीका का ब्राजील (Brazil) देश विश्व में सर्वाधिक कॉफी (Coffee) उत्पादित करने वाला देश है.
- दक्षिण अमरीका में ब्राजील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है. इसका विश्व में द्वितीय स्थान है.
- 'कम्युनिटी ऑफ अमरीकन एण्ड कैरिवियन स्टेट्स', लैटिन अमरीका तथा कैरिबियन देशों का एक क्षेत्रीय ब्लॉक है. इस नए संगठन में अमरीका और कनाडा को छोड़कर (दक्षिणी) अमरीकी महाद्वीप के सभी देश सम्मिलित हैं.
Post a Comment